अरविंद केजरीवाल का मोदी पर कौन सा वार भारी पड़ गया?

नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल, भाजपा, आप, सोनिया गाँधी, कांग्रेस, राहुल गाँधी, भारत, रिक्शा

दिल्ली , 3 मई, 2016: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं| पर उनका हर वार निशाने पर नहीं लग रहा है| उनकी नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुहिम काफ़ी हद तक केवल ट्विटर पर ही सिमट कर रह गयी है और वहाँ भी लोग उनको चैन नहीं लेने दे रहे हैं|

1 मई, 2016 को अरविंद केजरीवाल ने चंद शब्दों में नरेंद्र मोदी पर तंज़ कसकर पूछा था की क्या वो ओला या रिलायंस का प्रचार कर रहे हैं? नरेंद्र मोदी इस चित्र में ई-रिक्शा की सवारी कर रहे हैं जिनको उन्होने ग़रीब परिवारों को समर्पित किया था| ये उन्होने इसी इतवार को किया था और साथ ही साथ उन्होने ई-बोट की भी सवारी की थी|

पर अरविंद केजरीवाल को इसमें भी नरेंद्र मोदी की ग़लती दिख पड़ी और उन्होने ये ट्वीट कर ही डाला| पर इसके बाद जो ट्विटर पर घमासान हुया, उसका असर अब भी देखते ही बनता है|

लोगों ने अरविंद  का तरह तरह से मज़ाक बनाया|

ज़रा एक बानगी देखिए:

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/726970601261404160

 

अब हालत ये हो गयी है की ट्विटर पर लोग इस पर अभी तक चुटकुले बना रहे हैं और चुप होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं!

तो क्या अरविंद केजरीवाल का ये दाँव भी खाली ही गया है? मोदी की डिग्री के मसले पर भी अरविंद केजरीवाल ने कड़े शब्दों में अपनी बातें कहीं थी और साथ ही साथ सोनिया गाँधी को गिरफ्तार करने की भी माँग की थी| पर सवाल ये है की क्या अरविंद केजरीवाल का दाँव निशाने पर लग भी रहा है?? क्या ‘आप’ भाजपा का विकल्प बनकर उभर सकेगी क्यूंकी कांग्रेस फिलहाल पस्त अवस्था में है और केवल गाँधी परिवार को बचाने में ही लगी हुई है| आने वाले वक्त में इसका जवाब भी ज़रूर मिलेगा|

पर आप ज़रूर बताइए की आपको इस मसले पर क्या लगता है|

क्या नरेंद्र मोदी का विकल्क हैं अरविंद केजरीवाल?

View Results

Loading ... Loading ...