कभी सफेद पूंछ वाली गिलहरी देखी है? (वीडियो)

सफेद पूंछ की सुंदर सी गिलहरी? जी हाँ सवाल आपसे है…कभी देखी है आपने?

कोरोनावायरस के इन खाली दिनों में प्रकृति की गोद में बैठे बैठे और जीव जंतुओं को देख कर कभी कभी लगता है की जीवन की इस भीड़ भाड़ में हम मनुष्यों ने आख़िर कैसे हमारी सही सम्पदा अर्थात हमारे प्यारे पशु पक्षियों का साथ कैसे खो दिया!

आज कल चिड़िया की ची-ची और कबूतर की गुटर-गुटर सुनकर लगता है मानो कोई नई ही दुनिया में हम हो| इस सफेद पूंछ की गिलहरी को देख कर मन एकदम ठंडा हो जाता है| सफेद गिलहरी आम तौर पर अमरीका इत्यादि देशों में पाई जाती है और बेहद शुभ होता है उसका देखा जाना क्योंकि बहुत ही कम लोग इनको देख पाते हैं|

जापान की रथ यात्रा देखी है कभी? (वीडियो)

इन सफेद गिलहरियों की आबादी दुनिया में बेहद कम है| पर हमारी गिलहरी पूरी तरह से रंग-विहीन नहीं है| इसके सुंदर से शरीर पर हल्की भूरी धारियाँ हैं और बाकी ये पूर्णत: सफेद है| और इसकी प्यारी सफेद पूंछ तो मन को मोह लेती है| आइए देखते हैं ये वीडियो एक प्यारी नटखट सफेद गिलहरी का:

 

 

हरा कबूतर हरियाल जो अब दिल्ली में भी देखा जाने लगा है:

रावण की लंका में अब बनेगा माता सीता का भव्य मंदिर!