मुख्यमंत्री ममता: भाजपा जय श्रीराम के नारे को विकृत रूप से अपने काम में लगा रही है

ममता बानेर्जी , BJP, योगी आदित्यनाथ , Uttar Pradesh, Hindi, उत्तर प्रदेश

बंगाल की मुख्यमंत्री और भाजपा की घोर प्रतिद्वंदी ममता बनर्जी ने भाजपा पर जय श्रीराम के नारे को अपने काम के लिए इस्तेमाल करने का आरोप जड़ा है| भाजपा पर प्रहार करते हुए ममता ने बाते कहीं हैं जो हम आपके सामने बिना संपादन के ला रहे हैं| इस पर आपके विचारों की हमें प्रतीक्षा रहेगी:

“हम जनसाधारण को यह सूचित करना चाहते हैं कि भाजपा के कुछ समर्थक मीडिया के एक वर्ग के जरिए घृणा की विचारधारा फ़ैलाने का प्रयास कर रहे हैं – तथाकथित भाजपाई मीडिया तथा तथाकथित जाली वीडियो,जाली ख़बरें,झूठी ख़बरें,और दुष्प्रचार करके वे गड़बड़ी फैलाना चाहते हैं तथा सच्चाई और वास्तविकता को दबाना चाहते हैं |
जहाँ तक मीडिया का सवाल है, हमें कोई समस्या नहीं है क्योंकि यह उनकी पसंद और उनका विशेषाधिकार है |

राममोहन रॉय से लेकर विद्यासागर तथा अन्य महान समाज सुधारकों के समय से बंगाल, मेलबंधन,उन्नति और दूरदर्शिता का आधार रहा है | मगर आज भाजपा ने विकृत विचार वाली कपट – विद्या का सहारा लेकर बंगाल को बड़े ही नकारात्मक तरीके से लक्ष्य बना रखा है |

मुझे किसी भी राजनैतिक दल की रैली तथा उनके दल के मतलब के लिए बनाए गए नारों से कोई समस्या नहीं है | प्रत्येक राजनैतिक पार्टी का अपना नारा होता है | मेरी पार्टी का नारा जय हिन्द,वन्दे मातरम् है |वाम पार्टियों का नारा इंकलाब जिंदाबाद है | इसी प्रकार दूसरों के अलग -अलग नारे हैं | हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं |

जय सिया राम,जय राम जी की,राम नाम सत्य है आदि नारों का धार्मिक और सामाजिक अर्थ है | हम इन मनोभावों का आदर करते हैं | लेकिन भाजपा धार्मिक नारे, जय श्रीराम को विकृत रूप से अपने पार्टी के नारे के रूप में काम में लगा रही है तथा इसके माध्यम से धर्म और राजनीति को एक साथ मिला रही है | हम तथाकथित आर एस एस द्वारा दूसरों पर इन जबरदस्ती के थोपे गए राजनीति नारों का सम्मान नहीं करते हैं जिसे बंगाल ने कभी भी मान्यता नहीं दी | यह जानबूझकर बर्बरता और हिंसा के जरिये घृणा की विचारधारा को बेचने जैसा है जिसका हम सभी को मिलजुल कर विरोध करना चाहिए |

हज सब्सिडी खत्म: मुस्लिम नेताओं ने क्या प्रतिक्रिया दी?

कुछ लोग कभी – कभी कुछ समय तक कुछ लोगों को भ्रमित कर सकते हैं लेकिन हमेशा सभी लोगों को भ्रमित नहीं किया जा सकता है |

अब राजनैतिक कर्मियों को नियंत्रित करने के लिए सही कार्यवाई करने का समय आ गया है ताकि वे तथाकथित धर्म की आड़ लेकर लोगों में मतभेद पैदा करने के लिए विकृत विचारधारा का सहारा लेकर उपद्रव,अराजकता,हिंसा तथा सामान्य जनजीवन को नष्ट करने की गतिविधियों में शामिल न हों | यदि सभी राजनैतिक पार्टियाँ ऐसी विभेदात्मक और गड़बड़ी फ़ैलाने वाली गतिविधियों का सहारा लेने लगे तो पूरा वातावरण ही दूषित और अनुत्पादक हो जाएगा |

सिख समाज पर इस्लाम क़बूल करने का दबाव

हमें भाजपा के ऐसे क्रियाकलापों का मजबूती से विरोध करना चाहिए और हम ज़रूर करेंगे ताकि हमारे संविधान में प्रतिष्ठापित देश की धर्मनिरपेक्ष विशेषता को अक्षुण्ण रख सकें |

मै देश तथा राज्य के सभी लोगों से अपील करती हूँ कि घृणा की राजनीति को उचित जवाब दें तथा हमारे देश की महान संस्कृति और विरासत का सम्मान करें |
आइए, हम सभी अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व करें |

जय हिन्द,जय बांग्ला,जय हे |”

किन्नर सनातन धर्म का हिस्सा हैं, धर्म में उन्हें मिला सम्मानपूर्ण स्थान