बिहार में धर्म परिवर्तन की अफवाह से माहौल गर्माया

बिहार, तमिलनाडु, धर्म परिवर्तन, Bihar, Tamil Nadu, religion conversion

इस बात की कोई पुष्टि अधिकारिक तौर पर नहीं हुई है की बिहार में 500 हिंदुओं ने धर्म परिवर्तन करके ईसाई धर्म अपनाया है| पर तब भी ये बात कही जा रही है की 500 ग़रीब हिंदू परिवारों ने धर्म परिवर्तन किया है|

ये खबर बक्सर ज़िले के चौगन गाँव से होने की खबर है जिसके बाद बिहार प्रशासन सतर्क हो गया है| उल्लेखनीय है की बिहार में बाढ़ आने से कई ग़रीब हिंदू परिवार त्रस्त हैं और हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री ने डूबे इलाक़ों का दौरा भी किया था| बक्सर भी इसकी चपेट में है और यहाँ सहायता मुश्क़िल से पहुँच रही है|

बिहार प्रशासन ने कहा है की अगर इन हिंदुओं का धर्म परिवर्तन डरा कर या लालच देकर किया गया है तो उस पर तुरंत कार्यवाही होगी|

बिहार से पहले तमिलनाडु से उड़ी थी धर्म परिवर्तन की खबर

तमिलनाडु में दलित हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की खबर से प्रशासन और हिंदू संगठन सतर्क हो गये थे और वहाँ पर धर्म परिवर्तन नहीं हुआ|  देश में कई जगहों से ग़रीब हिंदू वर्ग के धर्म परिवर्तन की खबरें आने से देश का माहौल खराब हो रहा है पर अगर प्रशासन सतर्क रहे तो इन मसलों को सुलझाया जा सकता है|

आगे पढ़ें:

मंदिर में ना जाने देने से आहत दलित समाज ने की धर्मपरिवर्तन की बात 

दसवी पास वालों के लिए बीएसएफ में नौकरी, करें अप्लाई

सुनिए भारतीय सेना के वीर की गाथा जनरल वी. के. सिंह से!