कृष्ण कुटीर के लिए लोगो डिजाइन कांटेस्ट

कृष्ण कुटीर ,विधवा, वृन्दावन, लोगो डिजाइन कांटेस्ट , Vrindavan, widows, Krishna Kutir, India, facilities

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने विधवाओं के लिए बनाये गए आश्रय गृह, जिसका नाम कृष्ण कुटीर है, उसके लिए लोगो डिज़ाइन करने की प्रतियोगिता (कांटेस्ट) शुरू की है। यह कांटेस्ट आज एक अगस्त, 2018 से शुरू हो गया है, जबकि इस कांटेस्ट में भाग लेने की अंतिम तारीख 15 अगस्त होगी। इसके बाद जो एंट्री भेजी जाएँगी उनको इस कांटेस्ट में शामिल नहीं किया जायेगा। कांटेस्ट में भाग लेने के लिए आश्रय गृह के लोगो का डिज़ाइन करके अपनी एंट्री creativecorner.mwcd@gmail.com या MyGov पर भेजनी होंगी। इस कांटेस्ट के बारे में और अधिक जानकारी मंत्रालय के ट्विटर एवं फेसबुक पर उपलब्ध होंगी।

कृष्ण कुटीर आश्रय गृह उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में है और 1000 बुजुर्ग विधवा महिलाओं को आश्रय देने की सुविधा इस आश्रय गृह में प्रदान की गई है। जल्द ही यह आश्रय गृह शुरू होने वाला है। कृष्ण कुटीर अपने आप में देश का सबसे बड़ा आश्रय गृह होगा जिसमें एक हज़ार विधवा महिलाएं रह सकती हैं। इस आश्रय गृह का उद्देश्य विधवाओं के लिए सुरक्षित और संरक्षित स्थान उपलब्ध कराना हैं। इस कृष्ण कुटीर आश्रय गृह में विधवाओं को स्वास्थ्य सेवाएं, पौष्टिक भोजन, कानूनी व परमर्श सेवाएं भी प्रदान की जाएँगी। इस आश्रय गृह का डिज़ाइन हेल्पऐज़ इंडिया संस्था के परामर्श से तैयार किया गया है। इस आश्रय गृह में भूतल के साथ साथ तीन तल हैं। जिसमें रैंप, लिफ्ट की सुविधा भी है। इसके अलावा बिजली, पानी के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी हैं ताकि वृद्ध व दिव्यांग विधवाओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

कठुआ गैंगरेप: टीवी पत्रकार यतेंद्र शर्मा ने बताई बड़ी साजिश