भगवान ना करे किसी को और को भी यह बीमारी हो|

क्या आप अपने पूरे शरीर पर फोड़े बर्दाश्त कर सकते हैं? नहीं ना? पर ऐसे कुछ लोग हैं जो एक अति भयानक बीमारी की गिरफ़्त में हैं जिसका कोई इलाज नहीं मिल पा रहा है| और वो बड़ी मुश्किलों का सामना करके अपना जीवन बसर कर रहे हैं| इस जानलेवा बीमारी के एक मरीज़ की सच्ची कहानी हम आज आपके समक्ष रखते हैं|

एक 47 वर्षीय व्यक्ति शदोत होस्सैन के शरीर के हर अंग पर फोड़े हो चुके हैं| नीचे दिये गये वीडियो में आप देख सकेंगे कि कैसे इस व्यक्ति का परिवार इन कठिन परिस्थितियों में भी इनके साथ खड़ा है| Barcroft TV से बात करते हुए शदोत बताते हैं कि बच्चें जब उन्हें देखते हैं तो वे काफ़ी डर जाते हैं| मेरे शरीर से काफ़ी बदबू आती है तो मेरे आसपास काफ़ी मक्खियाँ रहती हैं|

13 वर्ष की बाल उम्र से ग्रस्त शदोत की बीमारी उम्र के साथ और बिगड़ती गयी|  अब वह ठीक से देख भी नहीं पाते और उन्हें पूरे जिस्म पर खुजली की तकलीफ़देह शिकायत रहती है| उत्तर बांग्लादेश में रहने वाले शदोत फोडों के कारण अब कहीं काम भी नहीं कर पाते जिससे उनके परिवार को धन की भी काफ़ी समस्या रहती है| उनकी पत्नी ताजमोहेल ख़ातून कहती हैं कि मैंने पाँच वर्ष पहले अपने पुत्र को जन्म दिया था, और तबसे इनकी तबीयत और ज़्यादा ख़राब हो रही है|

पर शदोत के लिए अभी एक उम्मीद बाकी है| एक स्थानीय समाज सेवक मोहम्मद मामुन बिसवास उनकी मदद करने के लिए आगे आए हैं|  मोहम्मद ने शदोत की बीमारी सोशियल मीडीया पे शेयर करी और उन्हें अनेक जगह से आर्थिक मदद मिली| शदोत का अब इलाज हो पा रहा है| हम आशा करते हैं कि शदोत जल्दी ठीक हो जायें|

Source: Barcroft TV