भारतीय सेना से बच्चों को बहुत प्रेम होता है| भारतीय सेना के जवानों में बच्चे अपने प्रेरणा स्त्रोत ढूँढ ही लेते हैं| आर्मी दिवस के दिन ऑनलाइन ओपन पेंटिंग कॉंपिटेशन 2017 जो की 20 दिसंबर से 3 जनवरी तक चला था, उसमें बच्चों के साथ साथ बड़ों ने भी भाग लिया है|
हम आपको भारतीय सेना के द्वारा चयनित सबसे बेहतरीन पेंटिंग्स दिखा रहे हैं|
तो इंतेज़ार ना कीजिए देखिए पेंटिंग्स और जानिए उनको बनाने वालों के नामों को केवल यहाँ:
कहते हैं चित्र बोलते हैं, ये चित्र भारतीय सेना के बलिदान और देश के प्रति उनके प्रेम की गाथायें रचते दिखेंगे| पर जो भाव इनको बनाने वालों में हैं, वहीं उनको निहारने वालों की आँखों में भी है, ये बात किसी से छुपी नहीं है!
सेना के जवानों को ये तस्वीरें देख कर क्या भाव मन में आए होंगे, ये आप सोच ही सकते हैं| भारत की सेना शायद विश्व में सबसे ज़्यादा प्रेम पाने वाली सेना होगी| गर्व है हमें अपने सैनिकों पर, ये भाव सभी देशवासियों के मन में है|