नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा: वहाँ के लोगों ने बनाया एक हिन्दी वीडियो

हनान्या नफ़तली नाम के एक इजरायल के नवयुवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक हिन्दी में वीडियो बनाया है जिसमें वहाँ के लोग भारत और नरेंद्र मोदी की बात कर रहें हैं|  वीडियो देखें और सुनें!

प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा 4-6 जुलाइ तक है| ये किसी भी भारतीय  प्रधानमंत्री  की पहली इजरायल यात्रा है| सबसे महत्वपूर्ण ये है की इस बार फिलिस्तीन जाने का प्रोग्राम नहीं है|

फिलिस्तीन एक मुस्लिम देश है जो इजरायल पर उसके लोगों को प्रताड़ित करने और उसकी ज़मीन हड़पने का आरोप लगाता है|

खैर इस यात्रा से इजरायल में ज़बरदस्त प्रेम भारत और  मोदी के लिए देखा जा रहा है| इजरायल के बिज़नेस अख़बार ‘द मार्कर’ ने उनको विश्व का सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री के खिताब से नवाज़ा है| मोदी विश्व में काफ़ी पॉपुलर हैं और ये यात्रा आतंकवाद के खिलाफ भारत और इजरायल के और नज़दीक आने की दस्तक देती नज़र आ रही है|

नरेंद्र मोदी केवल इजरायल में ही नहीं पाकिस्तान में भी पॉपुलर हैं!