राबड़ी देवी की छठ पूजा की तस्वीरें इस पर्व के प्रति उनकी आस्था को दर्शाती हैं

महापर्व छठ भारत में करोड़ों लोग बहुत श्रद्धा से मनाते हैं|

बिहार में इस पर्व पर ख़ास धूम मची होती है|

राबड़ी देवी जो की बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री हैं, और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की धर्मपत्नी हैं, भी एक आम श्रद्धालु महिला की तरह ही इस छठ पूजा में लगी हुई हैं|

Arunachal Pradesh’s BJP government lauds Christian Missionaries, announces grant-in-aid

हर बार की तरह इस बार भी छठ पर्व मनाया जा रहा है और इसमें पूरा यादव परिवार साथ है|

पिछली दफ़ा राबड़ी देवी छठ पूजन नहीं कर पाईं थीं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थीं|

राबड़ी देवी, Rabri Devi, Bihar, महापर्व छठ, भारत
राबड़ी देवी ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर व्रत के दौरान की तस्वीरें पोस्ट की हैं और इसके ही साथ उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी अपनी मां का ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें वो छठ के कार्यों में लगी दिख रही हैं|

Yogi Adityanath gets cracking on illegal migrants, Rohingyas on target?

फोटो के साथ साथ राबड़ी देवी ने लिखा है:

खरना पूजा करने के बाद अपने पूरे परिवार के साथ।
जय छठी मैया…
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से चार दिन का छठ पर्व शुरू होता है। षष्ठी और सप्तमी को जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पर्व में भगवान सूर्य की पूजा की जाती है|

राबड़ी देवी, Rabri Devi, Bihar, महापर्व छठ, भारत

दीवाली के बाद ये सबसे महत्वपूर्ण पर्व होता है| इस पर्व को वर्ष में दो बार मनाया जाता है, पहली बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में।

मोदी राज में नॉर्थ ब्लॉक के महिला शौचालय में लड़कियों को मिलेगी ये सहूलियत!

परिवार में सुख-स्मृद्धि तथा शांति के लिए यह पर्व मनाया जाता है। मंगलवार को ‘नहाय-खाय’ के साथ चार दिनों तक चलने वाला महापर्व छठ प्रारंभ हुआ है।

राबड़ी देवी, Rabri Devi, Bihar, महापर्व छठ, भारत

बिहार की राजनीति में उतरे बड़े बड़े परिवार भी छठ पूजा श्रद्धा से मनाते हैं| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी देशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं| भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से शुभकामनाएं दीं और कहा:

लोक आस्था के पर्व छठ पूजा पर सूर्य की ऊर्जा जन-जन को शक्ति दे; सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छठ पूजा पर ट्विटर पर बधाई दी और कहा:

महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

हरभजन सिंह ने एक बार फिर बताई देशभक्ति की परिभाषा!