भारतीय रेल में रिश्वत ली तो…

सुरेश प्रभु , भारतीय रेल, रिश्वत, रेल

दिल्ली, अप्रैल 14, 2016: एक पुलिस कॉन्स्टेबल को यात्रियों से पैसा उठाना भारी पड़ गया जब उसके पैसे लेते हुए का वीडियो वायरल हो गया| भारत में एक नये रंग रूप उतरी भारतीय रेल ने तुरंत कार्यवाही करते हुए इस पुलिस कॉन्स्टेबल को बर्खास्त कर दिया है| पूरा वीडियो यहाँ देखें:

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी इसको ट्वीट किया और साथ ही साथ रेलवे के मिशन को भी जोड़ दिया उन्होने लिखा की:
हम नागरिकों के साथ अच्छे संबंध, पारदर्शिता और कुशल सरकार भी देना चाहते हैं और इसके लिए प्रयासरत हैं|

भारतीय रेल सुरेश प्रभु  के आने के जीवंत हो गयी है और लातूर के सूखाग्रस्त हिस्से के लिए तो ये वरदान साबित हुई है|

जलदूत 3 को आज भी रेलवे ने वहाँ पानी लेकर रवाना किया है| भारतीय रेल रोज़ रोज़ अपने कार्यों से भारत की जनता का मन जीत रही है| सुरेश प्रभु भारत के सबसे उम्दा काम करने वाले मंत्री साबित हो रहे हैं|

लातूर में उनकी कार्यवाही सराहनीय है और वो यात्रियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं| रेलवे में आए ये बदलाव दिखाते हैं की कैसे अगर व्यक्ति चाहे तो बदलाव लाया जा सकता है| भारतीय रेल इस देश की नब्ज़ है, और इसका सक्षम रूप से चलना देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है|

भारतीय रेल के इस बदले रूप रंग से दिल को सुकून और ठंडक मिलती है और ये देख कर अच्छा भी लगता है, की आने वाले वक़्त में जब बुलेट ट्रेन यहाँ चलेगी तो कम से कम उसको चलाने के लिए हमारे पास इच्छा शक्ति और ट्रेंड और ईमानदार तरीके से काम  करले वाले लोग तो मौजूद होंगे| ये वक़्त की ज़रूरत है की भारतीय रेल अब कुछ कुछ हद तक दिल्ली की मेट्रो जैसी हो जाए और वैसे ही चले| इससे यात्रियों को और सहूलियत मिलेगी| बरहाल, भारतीय रेल के इस बदले हुए रूप पर बधाई!