केरला में फिर से गड़बड़, भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल

केरला, भाजपा, कुम्मानम राजसेखरण, कार्यकर्ता

नई दिल्ली, जून 6, 2016: केरला के कानंगादू और कासरगोड इलाक़े से फिर से भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ भीषण मार-पीट की खबरें आ रही हैं| ये मार पीट कल हुई है और इसमें महिलायें भी घायल हुई हैं|

ऐसा भाजपा के कार्यकार्ता कह रहे हैं, केरला में ये पार्टी पहली बार अपना ख़ाता खोलने में कामयाब हुई है और हिंदुत्व के नाम पर इसने लोगों का मन भी जीता है|

केरला में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट काफ़ी समय से हो रही है, यहाँ तक की बच्चों के साथ भी बहुत बुरा सुलूक हो रहा है| 7-वर्षीय मासूम कार्तिक पर हुए हमले के लिए भाजपा के केरला अध्यक्ष  कुम्मानम राजसेखरण ने स्पष्ट रूप से सत्तारूढ़ पार्टी पर उंगली उठा दी है पर इन सबसे उसको कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है|

कुम्मानम राजसेखरण के आने के बाद से केरला में पार्टी में नयी जान आ गयी है पर उसके कार्यकताओं पर होते हमलों का वो क्या करे ये वो समझ नहीं पा रही है|

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में भी आग लगा दी गयी|

इससे पहले प्रमोद नाम के भाजपा कार्यकर्ता को बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया गया था, तब भी भाजपा कुछ ख़ास नहीं कर पाई|

सबसे कमाल की बात तो ये है की भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से बच रही है, जबकि उसके कार्यकर्ताओं के साथ सबसे ज़्यादा मार-पीट हो रही है| अब इसमें कौन सी राजनीति देखी जा रही है?