फ्रांस में बुर्क़े के बाद बुरकिनी पर भी बैन!

बुरकिनी इस्लामिक स्विम सूट, France bans Burka, France bans Burkini, फ्रांस

दक्षिणी फ्रांस के हिस्से में स्थित कान के में अब इस्लामिक स्विम सूट पहनने पर बैन लगा दिया है| 2011 में फ्रांस में बुर्क़े पर बैन लगा दिया था| बुरकिनी पर बैन के साथ साथ फाइन भी लगा दिया है| मतलब जो बुरकिनी पहन कर फ्रांस के कान के बीच पर आएगा तो उसे 38 यूरो का फाइन लगेगा|

इस रोक का सीधा संबंध फ्रांस में बढ़ती आतंकवादी वारदातों से है|

और बुरकिनी और बुर्क़े को इस्लामिक कट्टरवाद से जोड़ कर देखा जाता है| ये बैन केवल बुरकिनी के सन्दर्भ में है, क्रिस्चियन क्रॉस और यहूदी किपा अभी भी पहन कर आ पाएँगे| बुरकिनी एक इस्लामिक स्विम सूट है जो पूरा का पूरा शरीर ढकता है, और केवल मुँह, हथेली और थोड़े से तलवे ही दिखते हैं|

इस बैन के साथ साथ ही फ्रांस में लोग इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं| इस देश में बढ़ती आतंकी घटनायों से एक बात तो साफ है की आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर गरमा गर्मी ज़रूर बढ़ेगी| इसके साथ साथ ही इस बैन के अन्य युरोपियन देशों में भी लागू होने की संभावना जताई जाने लगी है|

फ्रांस में बुरकिनी पर बवंडर तब ज़्यादा मचा जब मुस्लिम ग्रूप स्माइल 13 ने केवल मुस्लिम महिलाओं के लिए बुरकिनी एक तैराकी पार्टी का आयोजन किया जिससे बात होने लगी की इस्लामिक कट्टरवाद अब इस देश में बढ़ रहा है|

इससे पहले ऑस्ट्रीया ने बुरकिनी को बैन कर दिया था| जर्मनी के नेउटरौुबलींग  ने भी बुरकिनी पर बैन लगा दिया है|

बुरकिनी के बारे में एक बात और अजीब है! कई इस्लामिक देश जैसे की सौदी अरेबिया में इसको पहनना सही नहीं माना जाता, पर फ्रांस जैसे देश में मुस्लिम महिलायें यही पहनना चाहती हैं!

अब इस बैन के कई और देशों में लागू होने की  संभावना है, पर क्या ये सही है? अपनी राय हमें ज़रूर बतायें|