भारत की सेना ने आतंकवादी अड्डों पर कल देर रात हमला किया (वीडियो)

भारत , India, Pakistan, surgical strikes, terrorist, LoC

घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए भारतीय सेना ने कल रात सर्जिकल स्ट्राइक किए| इस ऑपरेशन में दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा है। कई आतंकी मारे गए और कई पकड़े गए हैं। पकड़े गए आतंकियों ने पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर और पाकिस्तान से संबंध कबूले हैं। भारतीय डीजीएमओ ने पाक डीजीएमओ से बात कर उन्हें इस ऑपरेशन की जानकारी दी और कहा कि भारत आतंकियों के डीएनए सौंपने को तैयार है। भारत सरकार के इस कदम की देश में जम कर तारीफ हो रही है|

भारत पाकिस्तान के आतंकवाद से परेशान है|

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ ने कहा है की कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई है पर उन्होने बताया की आतंकवादी पर भारतीय हमलों में 2 पाकिस्तानी सैनिक मार गये और 9 घायल हो गये हैं| आतंकवादी अड्डों में वो पाकिस्तानी सैनिक क्या कर रहे थे, इस बात पर पाकिस्तान शायद ही कुछ बोले, पर साफ है की भारतीय सेना अब पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए उसको घर में घुस कर मारने को तैयार हो गयी है|

उधर अरविंद केजरीवाल से लेकर सभी नेता और राजनेता भारत सरकार के साथ खड़े हो गये हैं| उड़ी में 18 भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद उमड़े गुस्से ने पाकिस्तान का भाग्य पहले ही सील कर दिया था| अब भारत आगे पाकिस्तान के साथ साथ क्या करेगा वो देखने वाली बात होगी|

केजरीवाल की इस बात से पाकिस्तान खुश, भारतीय दुखी