राजस्थान में हर जिला मुख्यालय पर नंदी गौशालाएं भी खुलेंगी और गौ वंश की सुरक्षा के लिए होंगे ये काम

Holy Cow! Gourmet Burger, Holy cow, Hindus

राजस्थान की वससुंधरा राजे सरकार गौ रक्षा को तत्पर हो गयी है| एक आदेश के अनुसार अब हर  जिला मुख्यालय पर नंदी गौशालाएं खोलने का निर्णय लिया गया है|

वससुंधरा राजे ने कल ये निर्णय लिया और साथ ही साथ कहा की:

गौमाता हमारी संस्कृति का प्रतीक और हमारे लिए पूजनीय है, इसलिए इनका संरक्षण एवं संवर्द्धन हमारी प्राथमिकता है।

बीती सरकारों ने गाय पर केवल और केवल राजनीति की, जबकि हमने बीते 4 वर्षों में इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है जहां अलग से गोपालन विभाग बनाया गया है।

वहीं इस बार के बजट में हर जिला मुख्यालय पर नंदी गौशालाएं खोलने का निर्णय भी हमने लिया है।

अब हमारी सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कानून में संशोधन कर गोवंश तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त करने और संबंधित अधिकारी को आरोपी को गिरफ्तार करने का अधिकार दिया है। इससे प्रदेश में गो तस्करी पर जरूर लगाम लगेगी।

ये हैं पद्मावत के छह आपत्तिजनक सीन्स जिनसे राजपूत समाज अभी भी आहत है!