योगेश्वर दत्त को मिलेगा ओलिंपिक का स्वर्ण पदक?

योगेश्वर दत्त, लंदन, ओलिंपिक, स्वर्ण, रजत, कांस्य, भारत, Yogeshwar Dutt, Gold, Silver, Bronze

योगेश्वर दत्त को लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक मिला था|

पर पहले खबर आई की रजत पदक विजेता डोप टेस्ट में फैल हो गये, वो भी मृत्यु के बाद! योगेश्वर दत्त को जब ये खबर पता चली की उनको रजत पदक मिलेगा तो उन्होने कहा:

बेसिक कुदुखोव शानदार पहलवान थे। उनका मृत्यु के पश्चात डोप टेस्ट में फेल हो जाना दुखद हैं। मैं खिलाड़ी के रूप में उनका सम्मान करता हूँ। अगर हो सके तो ये मेडल उन्ही के पास रहने दिया जाए। उनके परिवार के लिए भी सम्मानपूर्ण होगा। जय हिन्द

नैतिक तौर पर जो योगेश्वर ने बात की, वो शायद ही कोई ग़लत कहेगा| वाकई में ये खेल भावना का परिचायक है|

पर अब  60 किलोग्राम वर्ग के दूसरे फाइनलिस्ट भी डोप टेस्ट में पॉज़िटिव पाए गये हैं| के भी फेल होने की खबर अमर उजाला ने दी है! इसका मतलब है की देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नामों में योगेश्वर दत्त का भी नाम शामिल हो सकता है|

देखते हैं समय योगेश्वर दत्त के लिए क्या फ़ैसला करता है, पर जो भी हो, दिल जीतने के मामले में वो पहले ही बहुत आगे निकल चुके हैं|